फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Mon, 06 May 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौतनवा थानांतर्गत पैसिया बाबू पोखरा के पास रविवार शाम 6:30 बजे फरेंदा की ओर जा रहे बाइक सवार माधव चौहान (24) ट्रक के चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस से लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि नेपाल के रूपनदेही जिला अंतर्गत कोटही माई गांउ पालिका वार्ड नंबर 3 नौडिहवा के माधव चौहान बाइक से फरेंदा के निकट पोखरभिंडा गांव अपने ससुराल जा रहे थे। पैसिया बाबू पोखरे के पास ट्रक के चपेट में आ गए। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। संपतिहा चौकी इंचार्ज भागवत चौधरी के अनुसार, मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें