खुशहालनगर। घुघली कस्बे में बैंक के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ग्राम सभा बेलवा तिवारी निवासी धनंजय चौधरी (30) सोमवार देर रात महाराजगंज से अपने घर जा रहे थे। वह घुघली भारतीय स्टेट बैंक के पास पहुंचे थे तभी कार की चपेट में आ गए। धनंजय गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष योगेश सिंह के अनुसार, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद