बृजमनगंज। मिश्रौलिया गांव के पास बाइक सवार युवक अनियंत्रित कार की चपेट में आ गए। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी अनुसार, सिद्धार्थनगर जिले के गोपियापुर गांव के चंद्रभान 22 अपने मित्र लवकुश के साथ शुक्रवार को अपने घर से बाइक से कोल्हुई जा रहे थे। तभी मिश्रौलिया गांव के पास कार की चपेट में आ गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज भेजा। जहां चिकित्सकों ने चंद्रभान को मृत घोषित कर दिया। जबकि लवकुश को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल महराजगंज के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद