फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में पुल की रेलिंग से टकराया बाइक सवार, मौत

Wed, 10 Jan 2018 11:47 PM IST
महराजगंज (ब्यूूूराो)
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चौक बाजार। बीती रात थाना क्षेत्र के करौता गांव के पूरब नहर पर बने पुल की रेलिंग से बाइक सवार कोहरा होने के कारण टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही बाइक पर बैठे उसके सास ससुर भी घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गयी। थाना क्षेत्र के बरगदही बसंतनाथ गांव के रहने वाले महेश 32 अपने ससुराल रूदलापुर जा रहे थे। बाइक पर उनके ससुर ध्रूव और सास शिवकुमारी भी बैठी थी। इन्हीं दोनों लोगों को ससुराल में बाइक से महेश छोड़ने जा रहे थे। बताया गया कि रात में कोहरा होने के कारण करौता गांव के नहर के पुल का रेलिंग दिखायी नहीं दिया, जिससे बाइक रेलिंग में टकरा गयी। महेश गंभीर रूप से घायल हो गये। उनके सास और सुसर को भी हल्की चोटें आयी। दुर्घटना के बाद महेश के सुसर ने परिजनों को जानकारी दी। मौके पर घरवाले आये और उसे जिला अस्पताल ले गये। जहां रात में ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। महेश की मौत के बाद पत्नी संगीता, बड़ा बेटा निखिल 8, छोटा बेटा गोलू 6 और बेटी खुशी 5 समेत परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन समेत शुभचिंतक गम के समंदर में डूबे हैं। बताया जाता है कि बाइक सवार हेलमेट भी नहीं पहने हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें