फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिजली के खंभे से टकराए बाइक सवार, एक युवक की गई जान

Sat, 05 Jul 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के इनायतनगर के पास बाइक सवार बिजली के खंभे से टकरा गए, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के अगया निवासी राजू यादव (32) अपने साथ संजय (36) निवासी महरिया सिद्धार्थनगर को साथ लेकर बाइक से कहीं जा रहे थे। अभी बाइक सवार इनायत नगर चौराहे के समीप पहुंचे थे कि अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गए, जिसमें राजू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें