महराजगंज। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में रविवार को नगर पंचायत चौक के गोरखनाथ मंदिर से सक्सेना चौराहे तक बाइक जुलूस निकाला गया। इसके माध्यम से अखंड भारत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर ने बताया कि रैली संगठन के निर्देश पर निकाली गई, जिसका उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना और अखंड भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। गोरक्ष प्रांत के महामंत्री चंद्रेश्वर सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सक्सेना चौक पर स्थित प्रो. शिब्बन लाल सक्सेना की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सत्यदेव उर्फ सत्या, सूरज तिवारी, कृष्णमोहन मद्देशिया, सोनू, शिवम तिवारी, अविनाश, अरुण, अंकुर, हिमांशु मौजूद रहे। संवाद