फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को दिन में करीब दो बजे अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ललाइन पैसिया निवासी विनोद (23) अपने साथ रंगीता (25) व नैना (8) निवासी लीलाछापर को लेकर बाइक से फरेंदा की तरफ जा रहे थे। अभी फरेंदा क्षेत्र के बाजारडीह के पास पहुंचे थे कि अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को दिया। एंबुलेंस मौके पर पहुंच कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां से तीनों को रेफर कर दिया गया।