फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डंपर की चपेट में आने से बाइक क्षतिग्रस्त, सवार सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सेनाबंदी में पीएनसी की मिट्टी लदी डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार बाल-बाल बच गया, लेकिन बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्राम पंचायत सहजनवा बाबू के टोला अजगरहा निवासी मुन्नीलाल यादव कोल्हुई की तरफ से रात 10 बजे आ रहे थे। सोनाबंदी चौराहा के पास मिट्टी लदी डंपर की चपेट में आ गए। डंपर की टक्कर लगते ही बाइक सवार छिटककर दूर सड़क किनारे चला गया। जबकि बाइक डंपर पहिए के नीचे दब कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने डंपर चालक को पकड़ लिया। बाइक सवार को निजी अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें