सिसवा बाजार के कोठीभार थाना क्षेत्र के सबया ढाला के पास खड़े ट्रक मे तेज गति से जा रही बाइक टकराने से पत्नी पत्नी की मौत हो गईं। ससुराल से घर वापस जा के दौरान हादसा हो गया l
जानकारी के अनुसार, ग्राम बुढ़ाडीह निवासी बीरबल (46), पत्नी शीला (42) के साथ अपने ससुराल असमन छपरा से घर जा रहे थे। अभी जैसे ही सबयां ढाला पहुंचे तभी सामने खड़े ट्रक में अनियंत्रित होकर बाइक घुस गई।
घटना स्थल पर बाइक सवार पति की मौत हो गईं और पत्नी को स्थानीय लोगों के मदद से सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला शीला की मौत हो गईं।
मृतक के पुत्र विशाल ने बताया कि उसके माता पिता बुधवार सुबह अपने ससुराल आसमानछपरा जरूरी काम से गए थे l शाम को खाना खा के घर वापस हो रहे थेl तभी ये घटना हो गईं। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुये बताया शव को कब्जे में लिया गया हैl परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।