परसामलिक। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिंगटी टोला मुजहना निवासी नूरमोहम्मद, पत्नी जमीरून निशा व पुत्री नासिमा को बाइक पर बैठाकर सोमवार की देर रात घर से बिशुनपुरा नेपाल में शादी में शामिल होने जा रहे थे। एसएसबी रोड झिंगटी बीओपी के पश्चिम 500 मीटर भैंस से बाइक टकराकर गिर गई। जिससे चालक सहित तीनों घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी रतनपुर भेजा गया, जहां नासिमा (8) वर्ष को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिता नूर मोहम्मद की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं माता जमीरून निशा को हल्की चोट लगी हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में नासिमा की मौत हो गई है। संवाद