फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ठेले से टकराई बाइक, तीन लोग घायल

Sun, 28 May 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पतरेंगवा के पास बाइक सवार ठेले से टकरा गया। तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पतरेंगवा निवासी दुर्गा अग्रहरि (40) आइसक्रीम बेचते हैं। शनिवार को आइसक्रीम का ठेला लेकर सिंदुरिया जा रहे थे। ग्राम सभा रामपुरमीर निवासी संदीप (25) और सुग्रीम (45) बाइक से कहीं जा रहे थे। पतरेगवा में गोपाल गुप्ता के घर के सामने ठेले से टकरा गए। हेलमेट नहीं लगाने के कारण संदीप और सुग्रीम के सिर में चोट आई है। थाना प्रभारी सिंदुरिया नासिर हुसैन ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें