महराजगंज। नगर और गांवों की व्यस्त गलियों में आग लगी तो चिंता की बात नहीं है। आधुनिक सुविधाओं से लैस बाइक आग बुझायेगी। पहले गलियों में आग लगने पर फायर विभाग का वाहन मौके पर नहीं पहुंच पाता था। फायर बुलेट से आग की घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
जानकारी के अनुसार, बाइक में 25-25 लीटर की दो पानी की टंकी लगी है। साथ ही उसमें एक मोटर पंप भी लगाया गया है। इसमें करीब 25 मीटर का पाइप और नॉजिल लगा है। यह बाइक हाईटेक उपकरणों और संसाधनों से लैस है। इसके टैंक में 40 लीटर पानी, दो फायर सिलिंडर, 10 लीटर फोम कंपाउंड यानी तेल आदि आग बुझाने के लिए, ट्रांसफाॅर्मर, बिजली संयंत्र आदिआग बुझाने के उपकरण लगे हुए हैं। इस बाइक पर दो लोग बैठ सकते हैं। सायरन भी लगा है।