फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवती से झपट्टा मारकर मोबाइल ले उड़े बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल में पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बाइक सवार तीन युवकों ने सड़क किनारे मोबाइल पर बात कर रही एक युवती के हाथ से मोबाइल झपट लिया और परतावल बाजार की ओर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने परतावल चौकी पहुंचकर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, परतावल चौकी क्षेत्र की रहने वाली युवती परतावल बाजार स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान पर काम करने जा रही थी। रास्ते में साईं मंदिर के पास एक आयरन स्टोर के सामने उसकी मां का फोन आया, जिस पर वह सड़क किनारे खड़े होकर बात करने लगी। तभी पीछे से बाइक पर सवार तीन युवक आए और मोबाइल झपटकर भाग निकले। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें