मिठौरा। क्षेत्र के ग्राम सभा भूलना निवासी अंकित पटेल (22) की चेन्नई में पेंटिंग करते समय नीचे गिरने से घटनास्थल पर मौत हो गई। साथ में गए दोस्तों ने अंकित पटेल की मौत की सूचना परिवार वालों को दी। ग्राम सभा भूलना निवासी अंकित पटेल दो माह पहले चेन्नई में काम करने गया था। वहां पर वह दिहाड़ी मजदूरी पर दीवार पेंटिंग का काम कर रहा था। शनिवार की शाम वह एक मकान की पेंटिग कर रहा था। तभी छत से नीचे गिर गया जहां उसकी मौत हो गई। अंकित पटेल दो भाई बहनों में छोटा था। मौत की सूचना पाकर घर वाले अंकित का शव लेने चेन्नई गए हैं। अचानक अंकित की मौत से पिता मुन्ना पटेल सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद