फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मक्का में हार्ट अटैक से भिटौली के युवक की सउदी में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी गुलशेर अली (46) की सऊदी अरब में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह लगभग 22 महीने पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए सऊदी अरब गए थे और मक्का में ड्राइवरी का काम करते थे। सूचना के अनुसार, गुलशेर अली काम से छुट्टी लेकर उमरा करने के लिए मक्का शरीफ गए हुए थे। इसी दौरान अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। घटना की सूचना जैसे ही घर पहुंची परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी मरियम खातून (19) और दो बेटे अरशद अली (17) तथा अरमान (13) हैं। पिता की मौत की खबर सुनते ही पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की हालत देखकर गांव के लोगों की भी आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें