फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भारतीय किसान मजदूर दलित संगठन ने की महापंचायत

Fri, 23 Feb 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। भारतीय किसान मजदूर दलित संगठन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को नौतनवा तहसील परिसर में संगठन के राष्ट्रीय संयोजक राम नरेश यादव की अध्यक्षता में महा पंचायत हुई। किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री को संबोधित 12 सूत्री मांग पत्र उप जिलाधिकारी नौतनवा को सौंपा।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्हे पांडेय ने किसानों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि रेलवे के निजीकरण को रोका जाय, एमएसपी किसानों की इच्छा अनुसार लागू की जाय, दिल्ली में किसानों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को रोका जाए, सेखूआनी से सेवतरी तक क्षतिग्रस्त मार्ग का मरम्मत कराई जाए, नौतनवा और फरेंदा ब्लॉक में इंडिया मार्का हैंडपंप से निकल रहे दूषित जल को सही कराया जाय, किसानों का कर्ज माफ किया जाय, छुट्टा पशुओं को गौशाला भेजा जाय आदि मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर राष्ट्रीय महा सचिव संगीता यादव प्रदेश अध्यक्ष नरेश गोयल, योग माया तिवारी, जिलाध्यक्ष खुशबुद्दीन खान, सुमन पांडेय, सुनीता पटेल, सकीना खान, मंजू चौहान, प्रविंद्र, सुकई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें