फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा तीन दिन सील

Tue, 05 Dec 2017 12:44 AM IST
maharaganj
विज्ञापन
एक्‍श्‍ान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल में संसद सदस्य चुनाव के कारण भारत-नेपाल का सोनौली बॉर्डर सील कर दिया गया है। सोमवार की रात 10 बजे सोनौली सीमा से नेपाल में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। गुरुवार तक पैदल आवाजाही पर भी नेपाल प्रशासन की रोक रहेगी। प्रशासन ने यह रोक दोहरी नागरिकता वाले लोगों को वोट डालने से रोकने के लिए लिया है। नेपाल में गुरुवार को मतदान होना है। इसे लेकर नेपाली प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। जिलाधिकारी रूपनदेही हरि प्रसाद मैनाली ने बताया कि भारत से नेपाल और नेपाल से भारत में उन्हीं व्यक्तियों को प्रवेश दिया जाएगा, जो विदेशी पर्यटक हो या फिर इलाज कराने जा रहे हो। एंबुलेंस की आवाजाही पर कोई रोक नहीं रहेगी। गुरुवार को मतदान के बाद सीमा खोल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें