फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरपुर की मिट्टी से पुलवामा में बनेगा भारत का नक्श़़़ा

विज्ञापन
महराजगंज के हरपुर टोला बेलहिया में शहीद पंकज त्रिपाठी के घर पहुंच कर कलश में मिट्टी भरते संगीत शि - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
शहीद के आंगन की मिट्टी से पुलवामा में बनेगा भारत का नक्शा
विज्ञापन

फरेंदा। शहीद पंकज त्रिपाठी के घर के आंगन की मिट्टी से पुलवामा में भारत का नक्शा बनेगा। इसका बीड़ा बंगलूरू के एक संगीत शिक्षक ने उठाया है। शनिवार को वह मिट्टी लेने हरपुर बेलहिया पहुंचे। संगीत शिक्षक उमेश जाधव ने बताया कि पुलवामा में शहीदों के घर की मिट्टी से भारत का नक्शा बनेगा। इसके लिए वह शहीद पंकज के घर आए हैं। शहीद के माता-पिता एवं भाई ने उन्हें कलश में भरकर आंगन की मिट्टी दी। पुलवामा में आतंकी हमले में 14 फरवरी 2019 को 42 जवान शहीद हुए थे, जिसमें फरेंदा के हरपुर बेलहिया निवासी पंकज त्रिपाठी भी शामिल थे। 14 फरवरी 2020 को पुलवामा की घटना को एक वर्ष पूरा हो रहा है। इस मौके पर पुलवामा में शहीदों के घर की मिट्टी से भारत का नक्शा बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। जाधव शनिवार की रात करीब 11 बजे सेना के वाहन के रंग की गाड़ी से शहीद के घर पहुंचे थे, जिसे देख पंकज त्रिपाठी के पिता ओमप्रकाश त्रिपाठी, माता सुशीला व भाई शुभम की आंखें छलक पड़ीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें