महराजगंज। बीएसए रिद्धि पांडेय की अध्यक्षता में मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हुई। बीएसए ने यू-डायस फीडिंग में लापरवाही पर नौतनवां, निचलौल व लक्ष्मीपुर बीईओ को चेतावनी देते हुए तीन दिवस के भीतर फीडिंग प्रोग्रेस रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। इंस्पायर अवार्ड आवेदन की तिथि बढ़ने की जानकारी देते हुए प्रत्येक पूमावि व कस्तूरबा से 5-5 आवेदन कराने का निर्देश दिया। बीएसए ने कहा कि विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से इंस्पायर अवार्ड नामांकन की तिथि 15 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर तक कर दी है। ऐसे में जिन स्कूलों के विद्यार्थी शेष रह गये हैं उनसे तेजी से योजना में नामांकन कराया जाए।