उद्योग विभाग की ओर से बनाई गई व्यवस्था से आएगी पारदर्शिता
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। उद्यम विभाग की ऋणपरक योजनाओं का लाभ अब आवेदकों को मेरिट के आधार पर मिलेगा। अच्छा अंक प्राप्त करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध सीटों के मुताबिक लाभान्वित किया जाएगा।
उद्योग विभाग की ओर से विश्वकर्मा श्रम सम्मान, एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार कार्यक्रम, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम आदि योजनाएं संचालित की जा रही हैं। योजना का उद्देश्य आवेदकों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराते हुए उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। अब तक योजना के लाभ के लिए जो आवेदक आवेदन करते थे, उन्हें योजना का लाभ दिलाया जाता था।
अब बदली व्यवस्था में ऑनलाइन आवेदन करने वाले आवेदकों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट के आधार पर चयनित आवेदक ही योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। नई व्यवस्था से जहां अच्छी मेरिट वाले आवेदकों को लाभ मिलेगा। कम मेरिट वाले आवेदकों को अब निराश भी होना पड़ेगा। मेरिट ऋणपरक योजना के तहत आवेदन करने वाले आवेदकों के शैक्षिक व साक्षात्कार का अंक जोड़ते हुए मेरिट तैयार की जाएगी।
...
कोट
उद्योग विभाग की योजनाओं का लाभ मेरिट के आधार पर देने की व्यवस्था बनाई गई है। इससे योजना में और पारदर्शिता दिखेगी।
-अभिषेक प्रियदर्शी, उपायुक्त उद्योग