महराजगंज। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1118 लाभार्थियों को 335.40 लाख रुपये दिए गए, जबकि 2022 से अब तक पात्र लाभार्थियों को 789.60 लाख रुपये दिए गए। समाज कल्याण विभाग को मिले 186 आवेदन का सत्यापन कराया जा रहा है।
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत इस वर्ष 1118 पात्र परिवारों को 30 हजार रुपये प्रति परिवार की दर से 335.40 लाख रुपये दिए गए। इस योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के कमाने वाले परिवार के सदस्य की मृत्यु होने पर 30 हजार रुपये सहायता दी जाती है। कमाने वाले सदस्य की मृत्यु 19 से 60 वर्ष के बीच रही हो।
इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता वाले योजनाओं में राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना है।