फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नाली के लिए लगा रहे 42 साल से चक्कर

Sun, 04 Feb 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/नौतनवा। साहब घर के बगल की नाली बनवाने के लिए 1982 से दौड़ रहा हूं, लेकिन नाली नहीं बनी। इससे जल निकासी की समस्या हो रही है। जबसे तहसील दिवस शुरू हुआ है तबसे चक्कर लगा रहा हूं। यह कहना है आशिक अली निवासी शिवपुरी टोला श्रीनगर का। उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके मकान का पानी जानबूझकर अवरुद्ध कर दिया गया है और नाली निर्माण नहीं कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी नौतनवा डॉ. चंद्रशेखर कुशवाहा को मामले का निस्तारण करने व मामले में विलंब करने पर सेक्रेटरी का एक दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शनिवार को तहसील सभागार नौतनवा में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के 140 मामले आए। 23 का निस्तारण मौके पर किया गया। मुड़िला गांव के दिव्यांग बहादुर ने बताया कि उनके पट्टे की भूमि पर गांव के एक व्यक्ति ने कब्जा किया है। तहसील तथा थाने में शिकायत की, लेकिन न्याय नहीं मिला। मामले में जिलाधिकारी ने तत्काल तहसीलदार को निर्देशित किया। नौतनवा कस्बा के वार्ड नंबर 15 सरोजिनी नगर निवासी रामभुआल ने आरोप लगाया कि उनके बैनामा शुदा भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा फर्जी तरीके से नाम दर्ज कराकर जबरदस्ती निर्माण कार्य कराया जा रहा है थाने और तहसील में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन निर्माण कार्य नहीं रोका गया।
करैला अजगरहा गांव के बृजेश कुमार पटेल ने बताया कि धान बेचने के लिए ऑनलाइन कराकर सत्यापन के लिए दिया गया, लेकिन सत्यापन नहीं किया जा रहा है। इससे धान बेचने में समस्या हो रही है। पकरडीहा गांव की सुशीला ने बताया कि विद्युत मीटर खराब है, जिससे फाल्स बिल आ रहा है। सुधार कराने के लिए विभाग का चक्कर लगा रही हूं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा, सीओ जय प्रकाश त्रिपाठी, प्रभारी उपजिलाधिकारी सत्य प्रकाश मिश्रा, तहसीलदार अमित कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें