कार्यालय में पानी टंकी की सफाई करने जा थे कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को पानी की टंकी सफाई करने की तैयारी कर रहे छह कर्मियों पर मधुमिक्खयों ने हमला कर दिया। कर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया।
जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत कार्यालय में पानी टंकी की सफाई करने के लिए नगर पंचायत के कर्मचारी भीम (45), जोगेंद्र (40), प्रसाद (39), पिंटू (38), हरगोविंद (41) सफाई नायक धीरेंद्र पटेल (44) की अगुआई में टंकी पर चढ़ रहे थे। कर्मचारी टंकी के अंतिम छोर पर पहुंचने वाले थे। इसी बीच मधुमिक्खयों ने कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। टंकी पर चढ़े कर्मचारी खुद को बचाते हुए टंकी से नीचे उतरने की कोशिश करते, तब तक मधुमिक्खयों की झुंड कर्मचारियों को डंक मारकर घायल कर दिया।
मधुमिक्खयों को देखकर आसपास के लोगों में खलबली मच गई। करीब दो घंटे बाद मधुमिक्खयां शांत हुईं। अधिशासी अधिकारी देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि मधुमिक्खयों के हमले में घायल कर्मचारियों का इलाज चल रहा है।