फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: श्रीअन्न को बढ़ावा देकर कृषि के विकास में बने सहायक

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत नगर में निकाली गई रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के अवसर पर मंगलवार को जिला मुख्यालय से विभागीय कर्मियों व किसानों की रैली निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गों पर पहुंची। रैली में शामिल लोगों ने श्रीअन्न के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना करते हुए राज्य सूचना आयुक्त सुभाष चंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में श्रीअन्न के प्रति समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है। इसे बढ़ावा देकर हम कृषि क्षेत्र में बेहतर माहौल बना सकते हैं। विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि श्रीअन्न की बुआई पहले अधिक मात्रा में होती थी, धीरे-धीरे उसका स्तर कम होता गया। अब उसके विकास की दिशा में पहल करने की जरूरत है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि ज्वार, बाजरा, सांवा, कोदो, रागी व मक्का की खेती से किसान अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। इस दौरान उप कृषि निदेशक रामशिष्ट, जिला कृषि रक्षा अधिकारी हिमांचल सोनकर, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें