ठूठीबारी। राजाबारी में पटीदार द्वारा गाली देने का विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटने का मामला प्रकाश में आया है। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के राजाबारी निवासी रम्भा ने बताया की हमारे पटीदार साजन यादव, राजन यादव, महातम यादव, राजन का साला रामकिशुन यादव ग्राम मोहम्मदापुर गाली-गुप्ता देने लगे। विरोध किया तो आरोप है की नाराज होकर सभी लोग मेरे घर में घुसकर लाठी-डंडे से मारने-पीटने लगे। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नीरज राय ने बताया कि साजन यादव, राजन यादव, महातम यादव व राजन का साला रामकिशुन यादव पर केस दर्ज हुआ है। संवाद