फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रात्रिकालीन स्टाफ दायित्व के प्रति रहें सजग

Tue, 30 May 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम सत्येंद्र कुमार।संवाद
विज्ञापन
महराजगंज। अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था को देखकर डीएम ने नाराजगी जताई। रैन बसेरा में बेड की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि रात्रिकालीन स्टाफ दायित्व के प्रति सजग रहें।
विज्ञापन

डीएम सत्येंद्र कुमार सोमवार की रात नौ बजे अचानक जिला अस्पताल पहुंचे। भर्ती मरीजों से संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलनी चाहिए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इमरजेंसी वार्ड, आयुष्मान वार्ड, वरिष्ठ नागरिक वार्ड आदि का निरीक्षण किया। शौचालय में पर्याप्त सफाई नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। सीएचसी डॉ. एपी भार्गव, डॉ. रंजन मिश्रा, डॉ. एवी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें