फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बीडीओ दंपती का गैर जनपद तबादला

Sun, 25 May 2025 09:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में तैनात रहे दो खंड विकास अधिकारियों का शासन स्तर से तबादला कर दिया गया है। दोनों के तबादले का आदेश 24 मई को संहारक आयुक्त ग्राम्य विकास आस्था पांडेय की तरफ से जारी किए गए हैं। अमरनाथ पांडेय को कौशांबी जनपद तो श्वेता मिश्रा का तबादला प्रयागराज जनपद किया गया है। दोनों खंड विकास अधिकारी रिश्ते में पति-पत्नी हैं। जनपद में दोनों की तैनाती 3 वर्ष 8 माह की रही। अमरनाथ पांडेय पनियरा, फरेंदा विकास खंड में तैनात रहे। मौजूदा समय में वह परतावल विकास खंड में तैनात थे। इसी प्रकार श्वेता मिश्रा सिसवां, परतावल और मौजूदा समय में पनियरा ब्लाॅक का दायित्व देख रही थीं। मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि आदेश के क्रम में दोनों को महराजगंज से कार्यमुक्त किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें