टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई।
- फोटो : विनोद गुप्ता
टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित बैठक में कहा गया कि टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति नहीं मिली तो बेसिक शिक्षा परिषद का घेराव किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष राम कुमार पटेल ने कहा कि 25 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के मामले की सुनवाई की। सात दिसंबर 2015 के आदेश के तहत सभी याचियों को राहत देते हुए राज्य सरकार को निर्देशित किया है कि याचियों की नियुक्ति कर 9 मई को होने वाली सुनवाई में प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश करें।
कोर्ट के इस आदेश के बाद निर्णय लिया गया कि सरकार अप्रैल के पहले हफ्ते से याचियों को नियुक्ति देने का कार्य प्रारंभ नहीं करती है तो बेसिक शिक्षा परिषद का घेराव करेंगे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, राज किशोर वर्मा, अमित कुमार श्रीवास्तव, सत्यादित्य राव, महेन्द्र वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।