फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तीन अधिवक्ताओं के खिलाफ बार एसोसिएशन ने कार्रवाई की

Thu, 13 Jun 2024 04:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। रेवेन्यू बार एसोसिएशन की बैठक बुधवार को तहसील परिसर में हुई। इसमें अधिवक्ता रवि पासवान और अवधेश कुमार उपाध्याय पर सिद्ध भ्रष्टाचार के आरोप में उनको बार एसोसिएशन की प्राथमिक सदस्यता से एक वर्ष के लिए निष्कासित किया गया। अधिवक्ता राधेरमण श्रीवास्तव को संघ विरोधी कार्य में संलिप्पता के कारण एक वर्ष के लिए निष्कासित किया गया। यह जानकारी संगठन के अध्यक्ष अष्टभुजा वर्मा ने देते हुए बताया कि मंत्री पद से अवधेश कुमार को निष्कासन के बाद रिक्त मंत्री पद पर शीघ्र ही संघ के कमेटी द्वारा निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर सरोज नरायन मिश्र, परमात्मा सिंह, निसार अहमद, जितेंद्र सैनी, अश्वनी, सेराज अहमद, अशफाक, राघवेंद्र उपाध्याय व वीरेंद्र तिवारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें