फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खाते से गायब 18.50 लाख रुपये बैंक कर्मी ने पीड़ित के खाते में लौटाया

Tue, 07 May 2024 05:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के केवटलिया गांव निवासी रहमतुल्लाह के बैंक खाते से एक बैंक कर्मी ने गायब कर दिया था। मामले में पीड़ित ने पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। सोमवार को बैंक कर्मी ने पीड़ित के खाते में रकम लौटा दिया। सीओ नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी को दिए शिकायती पत्र में रहमतुल्लाह ने बताया था कि उनका नौतनवा कस्बा स्थित एक बैंक शाखा में उनका बचत खाता है। खाते में 18,50,000 रुपये थे। एक मई को बैंक में रकम निकालने गए तो पता चला कि खाते में मात्र 2.49 रुपये बचे हैं। जब बैंक शाखा प्रबंधक से जानकारी लिया गया तो पता चला कि एक बैंककर्मी ने रकम निकाल ली थी। जांच के बाद बैंक कर्मी ने सोमवार को पीड़ित रहमतुल्लाह के खाते में रकम लौटा दी। रुपये खाते में आने के बाद पीड़ित ने राहत महसूस की। रहमतुल्लाह ने बताया कि उनके खाते में रकम वापस आ गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें