फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल सीमा से घुसपैठ करता बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Tue, 21 Mar 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल और पुलिस की टीम ने रेंगहिया सीमा पर पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल (महराजगंज)। सशस्त्र सीमा बल और पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात नेपाल की रेंगहिया सीमा से भारत में घुसपैठ करते समय बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। सोमवार सुबह उसे निचलौल थाने लाया गया। यहां पर पुलिस, एसएसबी, खुफिया और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ की। उसे अवैध घुसपैठ के आरोप में जेल भेज दिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम भारत-नेपाल बॉर्डर के पास रेंगहिया पोस्ट पर संघन जांच कर रही थी। इसी बीच नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति पर टीम की नजर पड़ी। संदिग्ध लगने पर रोका गया तो उसने भागने की कोशिश की। घेराबांदी कर उसे पकड़ा गया। उसने पूछताछ में अपना नाम रियाज मोरल (37) बताया। वह बांग्लादेश के जसूर जिले के धान्नो खोला का रहने वाला है। भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश के लिए उसके पास कोई वैध कागजात नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई शहरों में आठ वर्ष बीता चुका है बांग्लादेशी
पुलिस ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक रियाज मोरल देश के अलग अलग शहरों में आठ वर्ष गुजार चुका है। अभी तक वह सुरक्षा एजेंसियों की पकड़ में नहीं आया था। उसके सात भाई और बहन हैं। मां का नाम करयानूत और पिता का नाम हनीफ मोरल है। सभी बांग्लादेश में ही रहते हैं। आठ वर्ष पहले पत्नी फरीदा से तलाक के बाद रोजगार के सिलसिले में बेनापुर बॉर्डर के रास्ते भारत आया था। कर्नाटक पहुंचकर स्लॉटर हाउस में काम करने लगा। वहां दो वर्ष रहने के बाद दिल्ली चला गया। कुछ महीने बाद गया (बिहार) पहुंचा। उसके बाद यूपी के बाराबंकी में कुछ दिनों तक रहा। करीब एक माह पहले वह नेपाल गया था। वापस आते समय पकड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें