महराजगंज। लक्ष्मीपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत कजरी में पीएम आवास की पात्र महिला लाभार्थी सावित्री देवी पत्नी गिरधारी के खाते में आवास के प्रथम क़िस्त का धन आने के बाद उसके खाते पर रोक लगा दी गई है। उच्चाधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में सावित्री ने लिखा है कि राजनैतिक द्वेष से खाते पर रोक लगाई गई है। बीडीओ अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच में अपात्रों से रिकवरी कराई जाएगी। संवाद