फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिले में 100 डेसिबल से अधिक के आवाज वाले पटाखों पर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। दीपावली पर्व नजदीक आता देख पटाखा व्यवसायियों ने दुकान लगाने की तैयारी तेज कर दी है। पिछली बार लगभग एक करोड़ का कारोबार पूरे जिले में हुआ था। इस बार यह आंकड़ा और अधिक होने की उम्मीद है। लेकिन इस बार 100 डेसीबल से अधिक आवाज के पटाखों की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग व पुलिस कारोबारियों को जागरूक कर रहे हैं। युवाओं को भी समझाया जा रहा कि वह तेज आवाज के पटाखों से दूर रहें। प्रकाश पर्व से पहले जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वालों को ऊंचे आवाज की आतिशबाजी से दूर रहने की सलाह देकर जागरूक करने का कार्य प्रभावी किया गया है। सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि दीपावली पर युवाओं में तेज धमाके के पटाखे (बम) चलाने की होड़ रहती है, यह घातक है। एकाएक 100 डेसीबल या इससे ऊंची आवाज जब होती है तो कान के अंदरूनी हिस्से में तेज तरंगें चोट पहुंचाती हैं। इससे कान की हड्डी क्षतिग्रस्त हो सकती है। तेज आवाज जाते ही श्रवण कोशिकाएं कुछ समय के लिए काम करना बंद कर देती हैं। धमाका 120 डेसीबल से ज्यादा है तो स्थायी रूप से कोशिकाएं खराब हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें