संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पहले चरण में जिले में संपन्न हुए निकाय चुनाव के बाद पांच निकायों की मतपेटिका धनेवा स्थित समेकित विद्यालय में अलग-अलग स्ट्रांगरूम में रखी गई है। मतपेटिकाओं पर सुरक्षा कर्मियों के साथ ही पार्टी कार्यकर्ता भी नजर बनाए हुए हैं।
जिले के दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों में इस बार चुनाव हुआ है। इनमें से नगर पालिका महराजगंज व नगर पंचायत पनियरा, परतावल, घुघली व चौक बाजार की मतगणना
समेकित विद्यालय महराजगंज में एवं अन्य पांच निकायों की गणना अन्य तीनों तहसील मुख्यालयों पर होगी। ऐसे में मतपेटिका के जमा होने के बाद से ही उसकी सुरक्षा में असलहों के साथ पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वे मतपेटिका की सुरक्षा पर नजर बनाए हुए हैं।
उनके साथ ही विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता भी समय-समय पर मतगणना स्थल पर पहुंचकर अपनी नजर बनाए हुए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि जिले के सभी चारों मतगणना स्थलों पर मतपेटिका को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।