नौतनवा। तहसील क्षेत्र के गांव खैराटी में बाल अधिकार सप्ताह के चौथे दिन एसबीआई संजीवनी टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डाॅ. गौतम यादव ने बच्चों और किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार जरूरी है। रात में गहरी नींद में सोना, नियमित व्यायाम करना स्वास्थ्य के प्रति लाभप्रद है। कार्यक्रम समन्वयक अंकित ने बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल शोषण पर चर्चा की। बाल संरक्षण अधिकारी श्रवण कुमार, कृष्ण कुमार, सुनील कुमार, पुष्पा आदि मौजूद रहे। संवाद