फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: समस्याओं के मकड़जाल में उलझा जिला परिषद मार्केट

Tue, 25 Apr 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
जिला परिषद मार्केट में लगा कूड़े का अंबार।संवाद
विज्ञापन
नालियों का जुड़ाव नहीं होने के कारण बरसात में होती समस्या, दुकानों में घुस आता है पानी, 185 दुकानें बनी हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर का इकलौता जिला परिषद मार्केट बुनियादी सुविधाओं से बदहाल है। शौचालय से लेकर सफाई व्यवस्था तक नदारद हैं। पेयजल के लिए हैंडपंप है। व्यापारियों ने कई बार समस्याओं का समाधान कराने की मांग की लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। मार्केट में 185 दुकानें बनी हैं।
शहर के जिला परिषद मार्केट (वीर बहादुर सिंह व्यावसायिक प्रतिष्ठान) में बुनियादी सुविधाएं बदहाल हैं। शौचालय व जल निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं है। अब मार्केट वास्तविक स्वरूप ही खोता जा रहा है। परिसर में दुकानें कम गोदाम ज्यादा बन गए हैं।
विज्ञापन

जल निकासी की बेहतर व्यवस्था नहीं होने से बरसात के दिनों में दुकानों में पानी घुसने लगता है। शौचालय बदहाल होने से दुकानदारों को परेशानी होती है। परिसर में नियमित सफाई भी नहीं होती है।
शहर के बीच में बने (वीर बहादुर सिंह व्यावसायिक प्रतिष्ठान) जिला परिषद मार्केट में 185 दुकानें बनी हैं। इनमें ज्यादातर दुकानों में गोदाम बने हैं। जिला परिषद मार्केट के अंदर कुछ हिस्से में तो सांस लेना भी दुश्वार हो जाता है। नियमित सफाई के अभाव में कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बरसात के दिनों में दुकानदारों को दिक्कत होती है।
यहां की समस्याओं के बारे में बात करें तो सबसे मुख्य शौचालय की समस्या है। शौचालय के लिए जरूरत पड़ने पर दुकानदारों को भटकना पड़ता है। सफाई व्यवस्था बदहाल है। लोग बताते हैं कि करीब 25 साल पहले इस जिला परिषद मार्केट का निर्माण हुआ था, तो उम्मीद जगी कि यह बेहतर मार्केट होगा लेकिन प्रभाव का इस्तेमाल कर कुछ लोगों ने एक से अधिक दुकानों को आवंटित कराने के साथ ही उसमें गोदाम बनवा लिया।
विज्ञापन

वर्तमान में यह स्थिति है कि ज्यादातर दुकानों के शटर बंद ही रहते हैं। कुछ दुकानें खुली रहती हैं तो दुकानदारों को दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं। गेट पर पहले से लगा बोर्ड भी गायब हो गया है। इससे यह पता चल पाना मुश्किल होता है कि यही जिला परिषद मार्केट है।

शौच के लिए समस्या होती है। बाहर जाना पड़ता है। एक शौचालय भी है तो वह उपयोग के लायक नहीं है। समस्या होती है, लेकिन किसी तरह से वक्त गुजारा जा रहा है।
-राहुल सिंह, दुकानदार

समस्या का समाधान कराने के लिए कई बार मांग की गई, किसी ने ध्यान नहीं दिया। नाली का जुड़ाव नहीं होने से पानी नहीं निकल पाता है।
-अभिषेक श्रीवास्तव, दुकानदार

दिन में दुकान में बैठने पर मच्छर लगते हैं। सफाई व्यवस्था बदहाल होने के कारण समस्या होती है। सफाई कर्मी नियमित नहीं आते हैं।
-नीतेश कुमार, मोबाइल विक्रेता

जिला परिषद मार्केट की समस्याओं को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं हैं। शौचालय की दशा ऐसी है कि कोई यहां आना नहीं चाहता है।
-रोहित मिश्रा, दुकानदार
कोट
जिला परिषद मार्केट को बेहतर करने के लिए जो कार्य कराने हैं, उसकी कार्ययोजना बना ली गई है। बजट की व्यवस्था होते ही समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा।
-रमेश कुमार, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें