फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाल विवाह के खिलाफ लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। महिला कल्याण विभाग की ओर से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शनिवार को सदर ब्लॉक के विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज से बाल विवाह की कुप्रथा को पूरी तरह समाप्त करना है। यह अभियान नवंबर 2025 से मार्च 2026 तक 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है। इसके तहत देश भर में बाल विवाह की दर को कम करने और 2030 तक इसे समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन की जेंडर स्पेशलिस्ट संजा देवी व चाइल्डलाइन की केस वर्कर मनीषा यादव ने इस दौरान लोगों को जरूरी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के स्टीकर लगाए गए। पंफलेट-पोस्टर वितरित किए गए। प्रतिभागियों ने ऑनलाइन लिंक के माध्यम से डिजिटल शपथ लिया और प्रशंसा प्रमाणपत्र प्राप्त किए। साथ ही सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज में शनिवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शिक्षक कर्मचारी व छात्रों को शपथ दिलाई गई। छात्रों के बीच निबंध, पोस्टर, रंगोली व भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई। इस दौरान बाल विवाह मुक्त भारत के मुद्दे पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शाकिर हुसैन सहित सोनल वर्मा, सत्यवीर सिंह, डीएस दूबे, अशोक दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें