फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कुपोषण दूर करने के लिए किया गया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। राष्ट्रीय पोषण माह के अंर्तगत मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज आनंदनगर, में गृहविज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह में एक रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विभाग की छात्राओं के 10 समूहों ने प्रतिभाग किया। इस रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं नें श्री अन्न का प्रयोग करके रंगोली बनाया। प्रतियोगिता समूहों में बांट कर छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता करीब एक सप्ताह तक आयाजित की गई जिसमें वाद- विवाद, पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
प्राचार्य डॉ. राम पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं को पोषण के बारे में बताना है। भारत सरकार की प्राथमिकता वाली इस योजना में छात्रों को जोड़कर कुपोषण के शिकार हो रहे बच्चों को कैसे पोषण प्रदान किया जाए। छात्राओं द्वारा किए गए कार्यो का अवलोकन डाॅ.तृप्ति त्रिपाठी, डाॅ.सोनी कुमारी, डाॅ. सौरभ सिंह परिहार द्वारा किया गया।
विज्ञापन

गृह विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य डॉ. सोनी ने बताया कि सप्ताह के अंतिम दिन समापन के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें