फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जागरूकता बेअसर, युवा तोड़ रहे सर्वाधिक नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। यातायात नियमों का अनुपालन लोग करें और दुर्घटना का ग्राफ कम हो इसके लिए जिले में यातायात माह मनाया जा रहा। यातायात पचास विभिन्न स्कूलों व चौक-चौराहो पर लोगों को जागरूक कर रही कि सड़क नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें, बावजूद नियमों की अनदेखी जारी है। नवंबर के यातायात माह का पहला पखवाड़ा बीता है। इस दौरान यातायात पुलिस ने कुल 33 वाहनों का चालान करते हुए 76500 रुपये का जुर्माना वसूला। किसी वाहन में वाइपर नहीं था तो किसी में फाग लाइट व इंडीकेटर नहीं था। बाइक वाले अधिकतर बिना हेलमेट फर्राटा भरने के कारण चालान की जद में पहुंचे। 15 दिन के अभियान के दौरान यातायात पुलिस के यह आंकड़े खुद यह बयां कर रहे कि यातायात पुलिस के इस विशेष माह का प्रभाव कितना है। यातायात पुलिस के मुताबिक सर्वाधिक नियम तोड़ने वालों में युवा व विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें