फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर बुधवार को बृजमनगंज के कोल्हुई तिराहा व सोनाबंदी में निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम चलाया। जहां लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जागरूक किया। अधिसाशी अभियंता एडिशन सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने से दुर्घटना से बचा जा सकता है। जेब्रा क्रासिंग से ही सड़क पार करें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। नियमो का पालन न करने व जानकारी के अभाव में मार्ग दुर्घटना होती है। इस अवसर सहायक अभियंता नवनीत सिंह, अवर अभियंता संदीप भारती, उमेशचंद राम, सुरेंद्र प्रसाद, सोनू गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, चंद्रशेखर सिंह, राजकुमार यादव, बबलू जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें