महराजगंज। विकास भवन सभागार में सभापति पंचायती राज प्रेमसागर पटेल की अध्यक्षता में ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व मुख्य विकास अधिकारी ने उनका स्वागत किया। सभापति ने कहा कि जांच में पारदर्शिता जरूरी है। विधान मण्डल के कार्यों के सहयोग के लिए उप समिति होती है जो पंचायतों के विभिन्न विकास के कार्यों को कराती है और समिति से संबंधित कार्यों का ऑडिटर ऑडिट करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 व 2024 से ऑडिट के लिए विधानसभा में अनुमोदन के लिए प्रस्तावना है जिसे तत्काल प्रभाव से ऑडिट होना है। सभापति ने कहा कि ऑडिटर किसी भी दबाव में नहीं बल्कि पारदर्शिता के साथ ऑडिट करेंगे। गड़बड़ी की सूचना प्राप्त होने और संलिप्तता मिलने पर ऑडिटर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।