संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित किए जाने वाले सभी 1695 परिषदीय स्कूलों में सोमवार से अर्ध वार्षिक परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन नगर क्षेत्र के विद्यालयों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग हुई मगर बच्चों की उपस्थिति कहीं कम तो कहीं ज्यादा रही। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने प्रधानाचार्यों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में चल रही अर्ध वार्षिक परीक्षा को बेहतर ढंग से कराएं। कम उपस्थिति वाले विद्यालयों के शिक्षक अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों की उपस्थिति को बढ़वाने का कार्य करें।