महराजगंज। सरोजनी नगर स्थित एक ज्वेलरी दुकान में चोरी की कोशिश के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। राजीव नगर वार्ड निवासी मनोज कुमार वर्मा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी ज्वेलर्स की दुकान सरोजनी नगर में है। आरोप है कि 27 मई की रात वह अपनी दुकान की ओर गए थे। इसी दौरान करीब 2:45 बजे उन्होंने दुकान के सामने मऊपाकड़ निवासी जितेंद्र साहनी और सलमान को संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा देखा। जब उन्होंने दोनों युवकों से वहां मौजूद होने का कारण पूछा तो वे आक्रामक हो गए और उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। शोर मचाने पर दोनों युवक मौके से भाग गए। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया की आरोपी जितेंद्र साहनी, सलमान निवासी मऊपाकड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।