फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कोल्हुई मेंं बाइक एजेंसी के मालिक से लूट का प्रयास

Tue, 30 May 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे जांच कर रही पुलिस ।संवाद
विज्ञापन
बदमाशों ने फायरिंग की, घबराकर पीड़ित चार पहिया वाहन से टकरा गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा/कोल्हुई। थाना क्षेत्र कोल्हुई बाजार के एक कोल्ड स्टोर के पास असलहों से लैस बदमाशों ने बाइक एजेंसी मालिक से दिनदहाड़े रुपये लूट का प्रयास किया। फायरिंग की आवाज से घबरा कर बाइक सवार मालिक सामने चार पहिया वाहन से टकरा गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन पकड़ नहीं पाई। दिन दहाड़े हुई घटना से सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, कोल्हुई बाजार स्थित हीरो एजेंसी बाबा मोटर्स के मालिक राजाराम लोधी सोमवार की शाम करीब 4:30 बजे बाइक से छह लाख 50 हजार रुपये एजेंसी से लेकर भारतीय स्टेट बैंक की कोल्हुई शाखा में जमा करने जा रहे थे। एजेंसी से थोड़ा आगे पहले से घात लगाए दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने असलहा दिखाकर एजेंसी मालिक को रुकने का इशारा किया। उसी दौरान दूसरे बाइक पर सवार बदमाश ने असलहे से फायरिंग कर दी। एजेंसी मालिक घबराकर एक दुकान के सामने खड़ी चार पहिया वाहन से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को देखकर आसपास के दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर खड़ी 112 पुलिस भी तत्काल सक्रिय हो गई और बदमाशों का पीछा करने लयी, लेकिन बदमाश फरार हो गए। थानाध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया की असलहे के बल पर रुपये लूटने की कोशिश की सूचना मिली है। पुलिस सीसीटीवी से फुटेज निकलवा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें