कोल्हुई। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किया। नाबालिग ने जब युवक से शादी की बात की तो उसने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई को गांव का ही युवक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने घर बुलाया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी ने शादी का दबाव बनाया तो वह आक्रोशित हो गया और गाली देने लगा। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से हाथ और सीने पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। आनन फानन में उसे इलाज के लिए महराजगंज जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में सुलह का दबाव बनाया जा रहा है। थानाध्यक्ष कोल्हुई सत्येंद्र राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद