फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर में अकेली किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने आरोपी युवक को देर रात दबोच लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात घर में अकेली किशोरी के साथ बगल के गांव के एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर पड़ोस के लोग पहुंच गए और युवक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश की और देर रात उसे दबोच लिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी के पिता ने बताया कि छठ पूजा में शामिल होने पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गए थे। घर में 13 वर्षीय बेटी अकेली थी। इसी दौरान बगल के एक व्यक्ति ने फोन करके बताया कि मेरे घर में एक युवक घुस गया और मेरी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था। किशोरी के चिल्लाने पर अगल-बगल के लोग पहुंचे और घर में जाकर आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया। सूचना पाकर मैं घर आया और बेटी से पूछा तो उसने आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया मामले में आरोपी युवक को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक के खिलाफ दुष्कर्म, एससी एसटी, पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें