फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उधार दिए रुपये वापस मांगने पर किया ईंट से हमला, फूटा सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे एक गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है। पैसे के विवाद में एक व्यक्ति ने ईंट से हमला कर दुर्गेश पटेल निवासी पटेल नगर, चिउरहा वार्ड नंबर 19, नगर पालिका परिषद को घायल कर दिया। हमले के बाद बेहोश दुर्गेश ने बृहस्पतिवार को आरोपी मोहम्मद शाहिद निवासी शास्त्री नगर पर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। पीडित दुर्गेश पटेल ने बताया कि मोहम्मद शाहिद को 2.75 लाख रुपये नकद और 5 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से उधार दिया था। शाहिद कलक्ट्रेट में चाय की दुकान पर मिला तो उससे पैसे वापस मांगने लगा। इस पर मोहम्मद शाहिद भड़क गया और कलक्ट्रेट परिसर के पीछे ले जाकर गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने पास पड़ी ईंट से दुर्गेश के सिर के पिछले हिस्से पर हमला कर दिया। हमले में दुर्गेश वहीं गिरकर बेहोश हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिससे दुर्गेश की जान बच पाई। घायल दुर्गेश को मौके पर मौजूद लोगों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। होश आने पर दुर्गेश ने थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को शिकायत दी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी मोहम्मद शाहिद के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें