फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फरार आरोपी के घर की कुर्की

Sun, 24 Mar 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले फरार आरोपी के घर पर शनिवार को पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक, निचलौल शहर के बरगदवा वार्ड निवासी शेषनाथ, रावड़ी देवी और दीपक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ था। इस मामले में न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किया था। उसके बाद आरोपियों के घर पहुंचने पर जानकारी मिली कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मकान व जमीन बेचकर कपरौली गांव में किराए की मकान में रहते थे। उसके बाद नेपाल राष्ट्र में एक रिश्तेदार के घर चले गए। फिर चोरी से आकर परागपुर गांव के टोला ढेकावे में घर बनाकर रहने लगे। हालांकि आरोपी शेषनाथ को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जा चुका है। राबड़ी देवी को भी 22 मार्च 2024 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जा चुका है। घटना में शामिल तीसरा आरोपी दीपक फरार चल रहा है। उसके खिलाफ न्यायालय के आदेश पर ग्राम प्रधान परागपुर की मौजूदगी में घर को कुर्की कर संपति को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें