फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कहीं धोखाधड़ी से रकम ली, तो कहीं रकम मांगने पर जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डिंग मटेरियल खरीदा तो बची रकम नहीं दी, जमीन बेचने के लिए कहा तो रकम लेकर जमीन नहीं दी, दोनों मामलों में पांच लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। श्यामदेउरवा में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान से रकम देकर सामान लिया, तो शेष रकम देने में आरोपी टालमटोल करने लगे। कई बार मांगा तो जानमाल की धमकी दी जाने लगी। दूसरा मामला परसामलिक थाना क्षेत्र के विशुनपुरा का है। यहां तो जमीन बेचने में धोखाधड़ी कर रकम हजम कर ली गई है। दोनों मामलों में पीडितों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहले मामले में 2,26,611 रुपये तो दूसरे में 80,000 रुपये का मामला सामने आया है।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम बडहरा बरईपार तौसीफ अहमद गांव के चौराहे से बिल्डिंग मटेरियल की दुकान से 16 जून 2022 को साहेब अली व रजीउल्लाह को 7,16,611 रुपये देकर बिल्डिंग मटेरियल का समान ले गए। इसमें 4,90,000 रुपये खाते में दिए। शेष 2,26,611 रुपये बचे हैं। उन्होंने बताया कि रकम जब भी मांगता हूं तो आज कल करते हुए टालमटोल करते रहे। कई बार कहने पर जाने से मारने की धमकी देने लगे। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष धमेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

इसी तरह से शिवचंद निवासी विशुनपुरा, थाना परसामलिक ने थाने में तहरीर देर गांव के लोगों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि गांव के ही गणेश दत्त चौधरी ने अपनी जमीन बेचने के लिए मेरे पास श्रमदेव चौधरी व ओमप्रकाश को भेजकर बातचीत कराई। आरोपी के घर गया व पूछताछ करके भाव तय कर लिया। क्योंकि मेरे पास घर बनाने के लिए जमीन नहीं है। इसलिए पत्नी करमदानी के नाम से 40,000 रुपया दिया व बहू मुनीता के नाम से 80,000 रुपया ओमप्रकाश व श्रमदेव द्वारा दिया गया। ओमप्रकाश व श्रमदेव ने स्टांप पेपर भी बनाकर दे दिया।
विज्ञापन

आरोपी गणेश दत्त व ओमप्रकाश व श्रमदेव कहे अनुसार जब मुझे अपनी जमीन नहीं मिली तो अपना रुपया मांगने लगा। इस पर उक्त लोगों ने 20,000 रुपया वापस कर दिया। बाकी रुपया देने का समय ले लिया। बाकी रुपया देने का इंतजार करने के बाद भी, जब रकम नहीं मिली तो उनसे पूछा। आरोपियों ने कहा कि जमीन तुम्हें नहीं मिलेगी। रकम भी नहीं दी जाएगी। शिवचंद ने बताया कि कई बार अनुरोध किया, लेकिन आरोपियों ने एक न सुनी। आरोपी रकम नहीं देना चाहते हैं।
थानाध्यक्ष परसामलिक सुधाकर प्रसाद ने बताया कि गांव के आरोपी गणेदत्त चौधरी, श्रमदेव चौधरी, ओम प्रकाश के लिए केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें