फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सहायक चीनी आयुक्त ने मिल का किया निरीक्षण

Thu, 23 May 2024 05:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। बुधवार को सहायक चीनी आयुक्त गोरखपुर नीलू सिंह ने इंडियन पोटाश चीनी मिल परिक्षेत्र के ग्राम बसडीला व अहरौली में गन्ना सर्वे टीम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने टीम को ठीक से सर्वे करने के निर्देश दिए। आईपीएल चीनी मिल परिक्षेत्र में पेराई सत्र 2024-25 के लिए चीनी मिल और सहकारी समिति संयुक्त रूप से गन्ना सर्वे कर रही है। सहायक चीनी आयुक्त ने उपस्थित गन्ना कृषकों से गन्ना सर्वेक्षण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों को पौधा, पेड़ी, सामान्य और अगैती प्रजातियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया। गन्ना प्रबंधक कर्मवीर सिंह ने किसानों को जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें